मोहनलालगंज: जन आशीर्वाद यात्रा की कार्य योजना के संबंध में आहूत हुई बैठक, केंद्रीय राज्य मंत्री रहें मौजूद
आगामी लोकसभा चुनाव के अंर्तगत विधानसभा मोहनलालगंज में निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा की कार्य योजना के संबंध में आज डाक बंगले में बैठक आहूत हुई। जहां केंद्रीय राज्यमंत्री एवम् लोकसभा सांसद कौशल किशोर एवं मोहनलालगंज विधायक अमरेश रावत मुख्य रूप से उपस्थित रहें। इसी दौरान विधानसभा के जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं सहित मण्डल अध्यक्ष गणों के साथ यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाए गए।