मोहनलालगंज: निगोहां में विवाह कराने गए पुरोहित की दुल्हे ने पिटाई कर सिर फोड़ा
मोहनलालगंज के निगोहां में एक शादी समारोह में अजीबो ग़रीब मामला सामने आया, जहां दुल्हे की दबंगई देखने को मिला है। निगोहां में विवाह कराने गए पुरोहित पंडित की दुल्हे ने पिटाई कर सिर फोड़ दिया। पीड़ित पुरोहित पंडित का आरोप है की जल्दी-जल्दी शादी की रस्में पुरी ना कराने से नाराज दुल्हे ने पीटाई कर सिर फोड़ दिया। इसी दौरान बीच बचाव करने आये भाई को भी दूल्हे ने पीटा। पीड़ित पुरोहित ने पुलिस से लिखित शिकायत कर आरोपी दुल्हे पर कार्यवाही की मांग करी है।