मुंगेर: भीषण गर्मी में नगर निगम अलर्ट, शहर में लगाए वाटर चिल्लर और राहत शिविर
Munger, Munger | May 24, 2026 लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए मुंगेर नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। हीट वेव से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष व्यवस्था की गई है। शहर के 22 स्थानों पर वाटर चिल्लर लगाए गए हैं, जबकि यात्रियों और राहगीरों के लिए दो प्रमुख जगहों पर टेंट लगाकर राहत शिविर शुरू किए गए हैं। नगर निगम की ओर से