पिपरिया: पिपरिया में जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी जा रही विदाई, शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु
पिपरिया में तीन दिवसीय दशहरा मेले के समापन पर बुधवार को रामचंद्रपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की गयी. अपराह्न 12 बजे रामचंद्रपुर दुर्गा मंदिर से मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गयी. जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने मां को विदाई दी.मौके पर थानाध्यक्ष सौरभ सुमन, अपर थानाध्यक्ष रोहित रंजन और पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे.