अनूपगढ़: संकरी गलियों से कचरे की समस्या का समाधान करने के लिए चैयरमेन ने डॉ. APJ अब्दुल कलाम से स्टेडियम से ट्राइसाइकिल रवाना की
अनूपगढ़ शहरी क्षेत्र में संकरी गलियों में नगर पालिका के ऑटोटीपर नहीं जाने के कारण कचरे की समस्या काफी समय से बनी हुई थी। अनूपगढ नगर पालिका की अध्यक्ष प्रियंका बैलान ने आज शनिवार शाम 4 बजे ने बताया कि इस समस्या का नगर पालिका ने समाधान करते हुए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम स्टेडियम से संकरी गलियों से कचरा उठाने के लिए ट्राई साइकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।