अनूपगढ़: रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग को लेकर अनूपगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक को दिया गया ज्ञापन
गांव 81 जीबी के ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार को निर्माण कार्य शुरू करने के लिए ज्ञापन सौंपा है।युद्धवीर सिंह ने आज रविवार दोपहर 2 बजे बताया कि 6करोड रुपए की राशि से अंडरब्रिज का निर्माण होना था मगर निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया गया है।उन्होंने चेतावनी दी है कि 20जून तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो रेलवे ट्रैक जाम किया जायेगा।