अनूपगढ़: अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 15 A में सरपंच पद के लिए उपचुनाव जारी
अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 15ए में सरपंच धाई देवी की मौत के बाद आज रविवार को सरपंच पद के लिए उपचुनाव करवाए जा रहे हैं।रिटर्निंग अधिकारी हंसराज जोशी ने आज दोपहर 2:30 बजे बताया कि सरपंच पद के लिए अर्चना, अमरजीत कौर और सुमन नामांकन दाखिल किया है।उन्होंने बताया कि चुनाव में कुल 2346 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। मतदान केंद्र पर भारी पुलिस जाब्ता भी मौजूद है।