जमुई: शाहपुर विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के अधिकारों की दी गई जानकारी
Jamui, Jamui | May 17, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वावधान में रविवार 12 बजे को जमुई प्रखंड के शाहपुर ग्राम स्थित प्राथमिक मध्य विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विषय “नालसा की मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति एवं बौद्धिक स्तर से कमजोर व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा योजना 2024” रहा।