मिहोना: मछण्ड गांव में चारा मशीन से कटा अधेड़ का हाथ
Mihona, Bhind | Feb 5, 2025 मछण्ड गाँव में चारा मशीन से अधेड़ का हाथ कटने से वह घायल हो गया।दरअसल बुधबार की रोज सुबह करीब 8 बजे उत्तम नामक अधेड़ पशुओं के लिए मशीन से चारा काट रहा था उसी दौरान उसका हाथ चारा मशीन के अंदर चला जाने से कट गया और उत्तम नामक अधेड़ हाथ कट जाने से घायल हो गया।घायल उत्तम नामक अधेड़ को उसके परिजनों के द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है।