सिमरी: एकौना में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 चोरी की बाइक बरामद, यूपी-कर्नाटक तक फैला नेटवर्क
Simri, Buxar | Apr 25, 2026 सिमरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सिमरी थाना क्षेत्र के एकौना गांव में एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में दो चरणों में की गई छापेमारी में कुल छह मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इनमें से पांच बाइक चोरी की निकलीं, जबकि एक के कागजात सही पाए गए।