गुन्नौर: गांव शाहजहांनाबाद डांडा निवासी तीन युवतियों ने सट्टे का विरोध करने पर पड़ोसी तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया
बबराला थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांनाबाद डांडा निवासी निजामुद्दीन की तीन बेटियां शाजिया सोफिया व नाजिया ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले तीन लोग उनके घर के सामने बैठकर सट्टे की पर्ची लिखते हैं। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने तीनों बहनों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की है। तीनों बहनों ने वीडियो बनाकर किया वायरल।