सदर: वाराणसी में अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी मिली, आरोपियों पर रेकी और दबाव बनाने का आरोप
वाराणसी में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता रविशंकर पटेल ने कुछ नामजद लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित अधिवक्ता के अनुसार, उन्होंने पहले ही आरिफ अहमद उर्फ मोनू, शकील, परवेज कादिर खान और मुजम्मिल अहमद के खिलाफ थाना चितईपुर में 4 अप्रैल 2026 को भारतीय न्याय संहिता (