गुरारू: गुरारू में 2 युवतियां लापता, शादी की नीयत से अपहरण के 2 केस दर्ज
Guraru, Gaya | Oct 15, 2026 गुरारू थाना क्षेत्र के गुड़रू पंचायत के एक ही गांव में दो युवतियों के लापता होने के दो मामले सामने आए हैं। परिजनों ने शादी की नीयत से अपहरण का आरोप लगाया है। पहले मामले में एक महिला ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी 4 अक्टूबर को मामा के घर गई थी और 9 अक्टूबर की सुबह घर के लिए निकली, लेकिन पहुंची नहीं। आरोप है कि रफीगंज का एक युवक उसे शादी का झांसा देकर ले गया।