बौंसी: बौंसी थाना क्षेत्र से पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Bausi, Banka | Jan 9, 2025 सांझोतरी से पुलिस ने हत्या, अपहरण, जालसाजी व शराब तस्करी मामले में पांच आरोपी को गिरफ्तार कर गुरूवार करीब 2 बजे बांका जेल भेज दिया। हत्या व अपहरण मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार यादव, जितेन्द्र यादव व मिथिलेश यादव है, जिन्हें सांझोतरी से गिरफ्तार किया गया। जबकि जालसाजी मामले में सुमन यादव व शराब तस्करी मामले में शमशेर कलेंडर को गिरफ्तार किया गया।