बौंसी: मंदार महोत्सव: सीएनडी मैदान पर खेल कार्यक्रम की तैयारी का निरीक्षण
Bausi, Banka | Jan 8, 2025 मंदार महोत्सव के दौरान 9 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाले विभिन्न खेल प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर बुधवार करीब 3:00 शारीरिक शिक्षा अधीक्षक बबन कुमार ने सीएनडी खेल मैदान का निरीक्षण किया। खेल प्रतियोगिता के दौरान प्रतिनियुक्ति शिक्षकों को कई दिशा निर्देश दिया गया। मंदार महोत्सव के दौरान क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी सहित विभिन्न खेल का आयोजन किया जाएगा।