बरेली: दबंगों ने थाना भोजीपुरा के गांव प्रहलादपुर की महिला का रास्ता रोककर की अश्लील हरकतें, नहीं हो रही सुनवाई
दबंगों ने थाना भोजीपुरा के गांव प्रहलादपुर की महिला का रास्ता रोककर अश्लील हरकतें कीं जिसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की।उसने कहा कि उसके भाई का 13 अप्रैल को कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था।थाने में शिकायत करने पर लोग रंजिश मानने लगे। वह ग्राम घंघोरा में दवा लेने गई थी, तभी दबंगों ने अश्लील हरकतें कीं।