जरीडीह: जैनामोड़ से उलगुलान न्याय महारैली में शामिल हुए सैकड़ो कार्यकर्ता
Jaridih, Bokaro | Apr 22, 2024 जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ स्थित झामूमो बोकारो जिला अध्यक्ष हिरालाल मांझी के आवासीय कार्यालय से सभी क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में झामूमो कार्यकर्ताओं ने रांची स्थित उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होकर अपनी बातों को रखा। इस दौरान झामूमो जिला अध्यक्ष हिरालाल मांझी ने सभी झामूमो कार्यकर्ताओं से मिलकर क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लिया।