गोंडा: अम्बेडकर चौराहा-जेल रोड स्थित गरीबों के आशियानों पर चला नगर पालिका का बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण
Gonda, Gonda | Feb 15, 2024 नगर पालिका प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अम्बेडकर चौराहा-जेल रोड से अतिक्रमण हटाया है। इस दौरान पीड़ित परिवार रो-रो कर अपने आशियानों को खुद से हटाने का समय मांगते रहे लेकिन अधिकारियों ने अनसुना कर मिनट भर में बुलडोजर से आशियानों को ढहा दिया। वहीं नगर पालिका गोण्डा के EO संजय मिश्रा ने बताया कि नजूल की भूमि पर से अतिक्रमण हटवाया गया है।