गोंडा: शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में सांसद निधि से नवनिर्मित 3 कक्षों का सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने किया लोकार्पण
Gonda, Gonda | Feb 15, 2024 गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने गुरुवार को नगर के शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज परिसर में सांसद निधि से नवनिर्मित 3 कक्षों का लोकार्पण किया। सांसद ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रबंधन, शिक्षकों, छात्रों व अन्य संभ्रांत लोगों को तमाम शिक्षा संबंधी व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान कॉलेज समिति की अध्यक्ष DM नेहा शर्मा मौजूद रही।