गोंडा: चांदपुर गांव में मुंडन के दिन ही करंट लगने से हुई बालक की मौत, इकलौते बेटे की मौत से घर में मचा कोहराम
Gonda, Gonda | Feb 14, 2024 चांदपुर के देव शुक्ला S/O ननके का मुड़न संस्कार के दिन ही करंट लगने से मौत हो गयी,इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा-हाल है।गौरतलब है कि घर में अखण्ड रामायण पाठ का चल रहा था।घर में रिश्तेदार जुटे हुए थे।तभी बालक देव शुक्ला घर के आंगन में खेलते समय करंट की चपेट में आ गया,परिजन बालक को लेकर डॉक्टर के यहाँ पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।