गोंडा: ददुआ बाज़ार के सोनार गली में संपत्ति को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, CCTV फुटेज व वीडियो आया सामने
Gonda, Gonda | Feb 14, 2024 नगर कोतवाली क्षेत्र में ददुआ बाज़ार के सोनार गली में संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान तीखी नोंकझोक और मारपीट के साथ तोड़फोड़ भी की गई जिसका CCTV फुटेज व वीडियो सामने आया है। मामला बीते 10 फरवरी का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार को CO सिटी विनय कुमार सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।