भोगांव: गांव मरहरी में रसूखदारों ने खेत पर जेसीबी चलवाकर किया कब्जा, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
गांव मरहरी निवासी विशाल प्रताप सिंह पुत्र स्व सुधीर यादव ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसकी चाची विमला देवी पत्नी स्व शरद यादव के छह बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। चाची के कोई बेटा नहीं है। गांव निवासी राजेंन्द्र यादव उर्फ नन्नू पुत्र सूबेदार सिंह व दिलीप यादव पुत्र देवेन्द्र सिंह व दो अन्य लोगों ने उसके व चाची के खेत पर जेसीबी चलवाकर कब्जा कर लिया है।