भोगांव: भोगांव बेवर चुंगी के पास शराब के नशे में युवक की हालत बिगड़ी,पुलिस को दी सूचना,भोगांव CHC से जिला अस्पताल किया गया रैफर
भोगांव बेवर चुंगी के पास एक युवक शराब के नशे में पड़ा हुआ था। दोपहर के समय उसके शरीर से कोई हरकत न होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर शराबी युवक को सीएचसी भेजा। जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। शराबी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।