भोगांव: बिछवां के गांव नेकपुर में ट्यूबवैल पर पानी की कुंडी किनारे लगे अर्थ वायर में करैंन्ट आने से भैस की चिपककर हुई मौत
गांव नेकपुर निवासी किसान मुकेश पुत्र गयाप्रसाद दोपहर लगभग 12 बजे अपनी भैस को पानी पिलाने के लिए गांव के बाहर लगे विद्युत ट्यूबवेल पर गया था। तभी पानी की कुंडी के पास लगे अर्थ वायर में करैंन्ट आने से भैस उसमें चिपक गई। जब तक भैस मालिक कुछ समझ पाता तब तक भैस करैंन्ट की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।