भोगांव: बिछवां के गांव खटाना में खूंटा गाड़ने को लेकर दो भाइयों में हुआ विवाद, पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग मे किया पाबंद
गांव खटाना निवासी देवेश व राजेश पुत्र दिगम्बर सिंह में भैंस का खूंटा गाड़ने को लेकर आपस में ही गाली गलौज व मारपीट होने लगी। झगड़े की सूचना मिलते ही थाने के एसआई सुग्रीव सिंह मय फोर्स के पहुंचे। और झगड़ा कर रहे दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर थाने ले आये। दोनो भाइयों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्यवाही कर एसडीएम कोर्ट भेजा है।