अरवल: उमैराबाद में स्कॉर्पियो दुर्घटना में युवक की मौत, हत्या की आशंका से मामला संदिग्ध
Arwal, Arwal | Oct 10, 2026 अरवल सदर थाना क्षेत्र के उमैराबाद के पास शनिवार रात स्कॉर्पियो दुर्घटना में मंटू कुमार (30) की मौत हो गई। मृतक का शव नहर की मिट्टी में धंसा मिला। परिजनों ने हत्या कर शव छिपाने और घटना को दुर्घटना का रूप देने की आशंका जताते हुए पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद उन्हें तत्काल सूचना नहीं दी गई