शिकारीपाड़ा: कदमा: लक्ष्मी मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक घायल
कदमा के लक्ष्मी मंदिर के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से मोटर साईकिल सवार एक युवक हुआ घायल। घटना 6 बजे से आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक परिवार के साथ राम बनी से कदमा लक्ष्मी मेला देखने जा रहा था। उसी दौरान लक्ष्मी मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर फरार हो गया। टक्कर से मोटर साईकिल सवार एक युवक घायल हो गया।