शिवपुरी: हिट एंड रन: कंटेनर बाइक को 18 किमी तक घसीटता रहा, अमोला क्रेशर हाइवे चौकी पुलिस ने पकड़ा
शिवपुरी जिला के अमोला क्रेशर हाईवे चौकी पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक कंटेनर को पकड़कर बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार कंटेनर ने करैरा क्षेत्र में फोर-लेन पर एक बाइक सवार को टक्कर मार दी थी और मौके से फरार हो गया। हादसे के दौरान बाइक कंटेनर के अगले हिस्से में फंस गई, जिसे चालक करीब 18 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। एनएच-27 फोर-लेन पर गश्त के दौरान।