विदिशा: एसपी रोहित काशवानी ने मंगलवार को जिलेभर से आए फरियादियों की समस्या, संबंधित थानो को दिए निर्देश, 25 मामलो को किया हल
एसपी रोहित काशवानी ने हर मंगलवार की तरह इस बार भी जनसुनवाई करते हुए जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से फरियादियों को सुनकर उनकी समस्याएं हल की। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे चली इस जनसुनवाई के दौरान एसपी ने कुल 25 आवेदकों की समस्या सुनकर उन्हें हल किया साथ ही कुछ मामलो मे संबंधित स्थान को निर्देश देखकर समस्याओं को जल्द हल करने के संबंध में निर्देशित किया।