अटेर: बरही गांव में 6 फीट लंबा धामन सांप घर में घुसा, लोग दहशत में, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
Ater, Bhind | Apr 4, 2026 भिंड के बरही गांव में बने एक घर में धामन सांप घुस गया जिसके चलते घर में रहने वाले लोग और आसपास के लोग दहशत में आ गए और उन्होंने इस बात की सूचना आज शनिवार के रोज दोपहर 2 सर्प मित्र को दी मौके पर पहुंचे सर्प मित्र जग्गू परिहार ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद धामन सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे एक बोरी में बंद कर लिया जिसे बाद में क्वारी के जंगल मे छोड़ दिया