सतगावां: सतगांवा पुलिस ने नारायडीह के रास्ते बालीमहादेव मंदिर के पास से 28 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के नारायडीह के रास्ते बालीमहादेव मंदिर के पास बाइक सवार तीन युवकों को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी दिवाकर कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बालीमहादेव के समीप एसपी के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान दो बाइकों पर सवार 3 युवकों से 28 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।