सतगावां: सतगांवा पुलिस ने घोड़सिमर मोड़ से 13 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल जप्त
सतगांवा: थाना क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक कोडरमा के निर्देश पर सतगांवा थाना क्षेत्र में कई इंटरस्टेट चेक पोस्ट लगाया गया है। दर्शन नाला इंटरस्टेट चेक पोस्ट घोड़सिमर मोड़ से एएसआई कृष्णा राम और सशस्त्र बलों के द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहे दो लोगो को गिरफ्तार किया गया। 13 बोतल और एक दो पहिया वाहन यामाहा बीआर 21जेड 6373 जप्त।