सतगावां: भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों को लेकर सतगावां भाजपा इकाई ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में दिया एकदिवसीय धरना
सतगांवा: राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अभिलंब रोक लगाने को लेकर भाजपा प्रखंड इकाई ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को एक दिवसीय धरना दिया। धरना कार्यक्रम में जिला महामंत्री सह प्रखंड प्रभारी राजकुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिसमें प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास के निर्माण के लिए बालू उठाव पर रोक हटाने, जेएसएससी नियुक्ति व अन्य मामले सामिल है।