सतगावां: राजावर पंचायत के मोचरामो जंगल के अंबा झरना में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
सतगावां: थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र राजावर पंचायत के मोचरामो जंगल के अंबा झरना में एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई। व्यक्ति की पहचान मोचरामो निवासी बुधन राय पिता टूकलाल राय 45 वर्ष के रूप में हुई. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना सतगावां पुलिस को दी. सूचना पाकर सतगावां पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। परिजन लगा रहे हत्या का आरोप।