सतगावां: हेमंत सोरेन की आश में हम है उपवास कार्यक्रम के तहत 3.5 करोड़ जनता है उपवास : पूर्व MLA प्रत्याशी रविन्द्र शांडिल्य
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कोडरमा रविन्द्र शांडिल्य ने रांची के मोराबादी मैदान में उपवास कार्यक्रम में कहा- राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता आज उपवास में है। आज भाजपा ने ईडी व अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर पूर्व CM को षड्यंत्र के तहत जेल भेजा लेकिन आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता न्याय करेगी। मौके पर केन्द्रीय समिति सदस्य गोपाल यादव, बैजनाथ मेहता व अन्य मौजूद रहे।