ग्वालियर गिर्द: बीच सड़क पर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
कंपू थाना क्षेत्र स्थित आमखो पर मंगलवार शाम दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया,देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में बीच रोड़ पर जमकर मारपीट हई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद कंपू पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचाव कर स्थिति को संभाला।