बहेड़ी: बहेड़ी नगर के एक मोहल्ले निवासी युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, आरोपी युवक और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बहेड़ी नगर के एक मोहल्ले निवासी एक महिला के मुताबिक बीती 24 मार्च को उसकी बीस वर्षीय बेटी को बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम खतौला निवासी आरोपी युवक करन अपने भाई नितेश की मदद से बहला फुसलाकर भगाकर ले गया इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि शिकायत करने पर पीड़ित महिला से आरोपी पक्ष द्वारा फोन पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई।