केरसई: सिमडेगा के सरईपानी में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Kersai, Simdega | Apr 20, 2026 सिमडेगा के सरईपानी के पास मोटरसाइकिल एवं ट्रक में सोमवार की सुबह 10:00 बजे जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर सोनल एवं सलीम नामक दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल लाया गया ,जहां पर इलाज चल रही है। बताया गया कि तीखा मोड होने की वजह से टक्कर हुई जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए।