दादरी: सेक्टर-58 थाना पुलिस ने प्राधिकरण की एफडी बनाकर ₹ 3.90 करोड़ की ठगी करने वाले दो अभियुक्तों को दिल्ली से किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने शनिवार को नोएडा प्राधिकरण की एफडी बनाकर ₹ 3.90 करोड़ की ठगी करने वाले 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस में मौके से भारी मात्रा में मोहरें, फर्जी दस्तावेज व अन्य सामान बरामद किया है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से मन्नू भोला व त्रिदिव दास के रूप में हुई है। अभियुक्तों को न्यायालय के आदेश पर आज जेल भेजा जा रहा है।