दादरी: सेक्टर-55 में नोएडा प्राधिकरण ने किया " सफाईगिरी " कार्यक्रम का भव्य आयोजन, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर रहे मौजूद
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के निर्देश पर नोएडा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को सेक्टर-55 में " सफाईगिरी " कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के तहत नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने सेक्टर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, वहीं उन्हें स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।