दादरी: सेक्टर-63 थाना पुलिस ने सूनी पड़ी कंपनियों में चोरी करने वाले शातिर चोर को सेक्टर-62 गोल चक्कर से किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने शनिवार को जनपद में सूनी पड़ी कंपनियों व मकानो में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से अरमान सैफी के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।