कायमगंज: नवाबगंज बिजली घर परिसर में भरे पानी कीचड़ में फिसलकर गिरे उपभोक्ता, जल निकासी की मांग की
नवाबगंज में बुधवार सुबह से हुई बारिश ने नगर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।लगातार बारिश के कारण नवाबगंज बिजली घर परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया। परिसर में पानी भरने से चारों ओर कीचड़ फैल गया।जिससे बिजली का बिल जमा करने और अन्य कार्यों से पहुंचे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।कई उपभोक्ता पानी में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए।