धमतरी: पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या, मिस्ड कॉल बनी वजह, SP ने किया मामले का खुलासा
पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से गले में वार कर हत्या कर दी गई जिसकी वजह एक मिस्ड कॉल बताया जा रहा है दरअसल आपको बता दे कि इस हत्याकांड के अंत की शुरुवात एक मिस्ड कॉल से ही हुई थी बताया गया कि मध्यप्रदेश के मंदसौर के युवक का धमतरी जिले के केरेगांव क्षेत्र के ग्राम बाजार कुरीडीह में रहने वाले एक युवक की पत्नी से मिस्ड काल के माध्यम से जान पहचान बढ़ी थी