मंझनपुर: नलकूप, सड़क और पानी को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन, भाकियू अम्बावता ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की मासिक बैठक डायट मैदान मंझनपुर में जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के बाद किसानों ने शांतिपूर्वक कलेक्ट्रेट पहुंचकर गुरुवार को लगभग 2 बजे जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा और क्षेत्र की कई ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है।