गढ़वा: मइयाँ सम्मान योजना के लिए गढ़वा में सत्यापन महाअभियान, पंचायत सचिवालयों में उमड़ी महिलाओं की भीड़
Garhwa, Garhwa | May 14, 2026 झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मइयाँ सम्मान योजना को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने प्रशासनिक सक्रियता तेज कर दी है। इसी कड़ी में जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायत सचिवालय परिसरों में योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन को लेकर महाअभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को आयोजित शिविरों में सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें