जमुई: टाउन थाने की पुलिस ने महिसौडी चौक से एक कार से चार लोगों को किया गिरफ्तार, एक बीयर व शराब बरामद
Jamui, Jamui | Mar 9, 2024 टाउन थाने की पुलिस ने महिसौडी चौक के समीप से एक कार से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने एक बीयर और एक शराब की बोतल बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पहचान पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी अभिजीत वाला, बैद्यनाथ चौबे तथा मधुबनी जिले के चतरा निवासी प्रकाश कुमार और जीतू पासवान के रूप में की गई है।