रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में बिजली विभाग की ऑनलाइन सेवाएं 16 घंटे तक रहेंगी बंद, 3 अप्रैल रात 10 बजे से शुरू होगा बंद
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने प्रदेश के सभी बिजली उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि आरएमएस बिलिंग प्रणाली में मेंटेनेंस एवं कॉन्फिगरेशन कार्य के चलते 3 अप्रैल 2026 की रात 10 बजे से 4 अप्रैल 2026 की दोपहर 2 बजे तक सभी ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह बाधित रहेंगी। इस अवधि में उपभोक्ता पोर्टल और उत्तरप्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड कंज्यूमर ऐप पर सेवाएं स्थगित हैं