बागीदौरा: चोखला स्कूल में आयोजित विज्ञान मेले में बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल्स से दिखाया नवाचार का प्रदर्शन
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चोखला में विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन आज मंगलवार सुबह 8 बजे उत्साहपूर्वक किया गया। मेले में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने भाग लेकर वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन किया। विज्ञान मेला प्रभारी यश पाटीदार ने बताया कि विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने, तार्किक क्षमता विकसित करने और व्यावह