कालपी: जयरामपुर गांव के पास सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ दर्ज हुआ केस
Kalpi, Jalaun | Apr 26, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र के इटौरा बाबनी निवासी अभिषेक ने तहरीर देकर बताया कि 24 मार्च की शाम उनके पिता जगमोहन कालपी से घर लौट रहे थे, तभी जयरामपुर के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही आल्टो कार ने उन्हें टक्कर मार दी, गंभीर रूप से घायल जगमोहन की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में मौत हो गई, वही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार की दोपहर 4 बजे जानकारी दी है।