डग: डग थाना परिसर में विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ विदाई समारोह
Dug, Jhalawar | Oct 4, 2024 डग में थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गंगधार पुलिस उपाधीक्षक कालूराम वर्मा व गंगधार उपखण्ड अधिकारी दिनेश मीणा का स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह रखा गया, जिसमें गणमान्य लोगों ने दोनों अधिकारियों को माला पहनाकर विदाई दी व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।